कविता

                                   


स्वतंत्र लेखक, अनुवादक व एकेडमिक काउंसलर (स्नातकोत्तर हिन्दी एवं अनुवाद डिप्लोमा),


इग्नू, शिलांग ( मेघालय), संपर्क सूत्र : 9863531572


 


वैक्सीन


आदमी में हुनर है 


प्लेग की वैक्सीन के ईजाद का 


हैजे के इलाज का 


तपेदिक नजले के इंतकाल का 


मलेरिया की काट का 


वह बचा  सकता है


डेंगी चिकनगुनिया


स्वाइनफ्लू, इबोला 


एचआईवी से 


संक्रमित जान को 


रोक सकता है 


कर्कीय कोशिकाओं के फैलाव को 


तय है वह ईजाद कर लेगा 


इस महामारी का रामबाण 


नेस्तनाबूद हो जायेगा यह 


अदना सा विषाणु 


दिन महीने साल 


शदियां युग कल्प पर कल्प 


बीतते जायेंगे 


कोई बतायेगा 


कब बनेगी वैक्सीन 


छूत-अछूत की 


ऊंच-नीच की 


शहजोर-कमजोर की 


आम-खास की 


महराज-लंबरदार की 


राम-रहीम की 


लैंगिक सोपान की 


बेटी-बहू की 


फर्ज की 


तहजीब की 


पेट के आग की


पलायन की लाचारी की 


जिंदगी जीने की लागत में 


समझौतों के इजाफे की


कब बनेगी वैक्सीन 


दम तोड़ती 


इंसानियत की 


 


Popular posts from this blog

अभिशप्त कहानी

हिन्दी का वैश्विक महत्व

भारतीय साहित्य में अन्तर्निहित जीवन-मूल्य