साहिर के गीतों में राग

    के. एल. पाण्डेय, लखनऊ, मो. 9129506111


यद्यपि राग का चयन संगीतकार का कार्य है, फिर भी यह गीतकार की रचना के ऊपर निर्भर करता है की वह किस मूड की है तथा फ़िल्म के किस प्रकार के दृश्य या परिस्थिति पर फ़िल्माई गई है. यहाँ यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है की गीत पहले लिखा गया है अथवा धुन पहले बनाई गई है । जबकि अधिकतर गीतों की धुनें पहले संगीतकार बना कर गीतकार को गीत लिखने के लिए देते रहे हैं, बहुत से नामचीन शाइर और कवि की ग़ज़लों, नज़्मों और गीतों को संगीतकारों ने रचना के बाद स्वरबद्ध किया है । इनमें साहिर लुधियानवी का नाम आता है ।
     साहिर लुधियानवी ने विभिन्न प्रकार के गीत लिखे जिनमें रोमांटिक गीत, वियोग गीत, प्रकृति चित्र, भजन, देश भक्ति गीत, संदेश गीत, नृत्य गीत, हास्य गीत, ग़ज़लें, नज़्में, क़व्वालियाँ आदि शामिल हैं । उनके गीतों को संगीतकारों ने सामान्यतया सरल रागों जैसे - भैरवी, पहाड़ी, खमाज, यमन आदि का प्रयोग अधिक हुआ है और शायद इसीलिये अच्छी शब्द रचना के साथ साथ वे अच्छी धुनों में बाँधे जा सके हैं और उन्हें गायक कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट गायकी से और अधिक सजा और सँवार दिया है । साहिर के साथ जिन मुख्य संगीतकारों ने काम किया है वे हैं - एस.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, एन. दत्ता, रवि, रोशन, ख़य्याम, मदन मोहन, आर.डी. बर्मन एवं लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल ।
     उनकी कुछ चयनित रचनाओं का राग विश्लेषण  निम्न प्रकार है -
  1. आ जा तुझको पुकारे मेरा प्यार - फ़िल्म - नीलकमल (1968), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  2. आगे भी जाने ना तू - फ़िल्म - वक़्त (1965), गायिका - आशा भोंसले, संगीतकार - रवि, राग - पहाड़ी + भूपाली, ताल - कहरवा ।
  3. आप आए तो ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद - फ़िल्म - गुमराह (1963), संगीतकार - रवि, गायक - महेंद्र कपूर, राग - बागेश्री + मालगुंजी, ताल - कहरवा ।
  4. अभी ना जाओ छोड़कर - फ़िल्म - हम दोनों (1961) गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं आशा भोंसले, संगीतकार - जयदेव, राग - खमाज + शुद्ध सारंग + छायानट + यमनी बिलावल, ताल - दादरा ।
  5. अल्लाह तेरो नाम - फ़िल्म - हम दोनों (1961), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार -  जयदेव, राग - खमाज + गौड़ सारंग + माँझ खमाज + मालगुंजी, ताल - दीपचंदी ।
  6. अश्कों में जो पाया है - फ़िल्म - चाँदी की दीवार (1964), गायक - तलत महमूद, संगीतकार - एन. दत्ता, राग - तिलक श्याम + खमाज, ताल - कहरवा ।
  7. ऐ मेरी ज़ुह्र जबीं - फ़िल्म - वक़्त(1965), गायक - मन्ना डे, संगीतकार - रवि, राग - पीलू + काफ़ी, ताल - दादरा ।
  8. बाबुल की दुआयें लेती जा - फ़िल्म - नील कमल (1968), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - काफ़ी + शिवरंजनी, ताल - कहरवा ।
  9. चाँद मद्धम है - फ़िल्म - रेलवे प्लैट्फ़ॉर्म (1955), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - मदन मोहन, राग - धानी + काफ़ी + पीलू, ताल-  दादरा ।
  10. चलो एक बार फिर से - फ़िल्म गुमराह(1963), गायक - महेन्द्र कपूर, संगीतकार - रवि, राग - काफ़ी, ताल कहरवा ।
  11. छू लेने दो नाज़ुक होंठों को - फ़िल्म काजल (1965), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - मालकौंस + कौशिक कान्हड़ा, ताल - दादरा ।
  12. दिल कहे रुक जा रे रुक जा - फ़िल्म - मन की आँखें (1970), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल, राग - खमाज  + पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  13. दूर रह कर न करो बात - फ़िल्म - अमानत (1975), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - झिंझोटी, ताल - दादरा ।
  14. हे, नीले गगन के तले - फ़िल्म - हमराज़ (1967)), गायक - महेन्द्र कपूर, संगीतकार- रवि, राग - पहाड़ी + भूपाली, ताल - कहरवा ।
  15. हम आपकी आँखों में इस दिल को - फ़िल्म - प्यासा (1957), संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - पहाड़ी + बिलावल, ताल - कहरवा ।
  16. हुस्न हाज़िर है - फ़िल्म - लैला मजनू (1976), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - मदन मोहन, राग - भैरवी, ताल कहरवा ।
  17. इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में - फ़िल्म - गुमराह (1963), गायक - महेन्द्र कपूर एवं आशा भोंसले, संगीतकार - रवि, राग - पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  18. ईश्वर अल्लाह तेरे नाम - फ़िल्म - नया रास्ता (1970), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं कोरस, संगीतकार एन. दत्ता, राग - बिलावल + पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  19. जीवन के सफ़र में राही - फ़िल्म -  मुनीमजी (1955), गायक - किशोर कुमार, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - यमनी बिलावल + यमन कल्याण + पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  20. जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं - फ़िल्म - प्यासा (1957), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - पीलू, ताल - दादरा ।
  21. जियो तो ऐसे जियो जैसे सब - फ़िल्म - बहू बेटी (1965), गायक मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - यमन कल्याण, ताल - दादरा ।
  22. काहे तरसाए जियरा - फ़िल्म - चित्रलेखा (1964), गायिकाएँ - आशा भोंसले एवं उषा मंगेशकर, संगीतकार - रोशन, राग - कलावती + जन सम्मोहिनी, ताल - कहरवा + तीन ताल ।
  23. कभी कभी मेरे दिल में - फ़िल्म - कभी कभी (1976), गायक - मुकेश एवं लता मंगेशकर, संगीतकार - ख़य्याम, राग - यमन  + शुद्ध कल्याण + मारू बिहाग, ताल - कहरवा ।
  24. कभी खुद पे कभी हालात पे - फ़िल्म - हम दोनों (1961), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - जयदेव, राग - गारा + बागेश्री, ताल  - दादरा ।
  25. किसी पत्थर की मूरत से - फ़िल्म - हमराज़ (1967), गायक - महेन्द्र कपूर, संगीतकार - रवि, राग - माँझ खमाज + नट भैरवी, ताल - कहरवा ।
  26. लागा चुनरी में दाग़ - फ़िल्म - दिल ही तो है (1963), गायक - मन्ना डे, संगीतकार - रोशन, राग - भैरवी + सिंधु भैरवी, ताल - कहरवा + तीन ताल ।
  27. माँग के साथ तुम्हारा - फ़िल्म - नया दौर (1957), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं आशा भोंसले, संगीतकार - ओ.पी. नैयर, राग - पहाड़ी + गौड़ सारंग, ताल - कहरवा ।
  28. मैं जब भी अकेली होती हूँ - फ़िल्म - धर्मपुत्र (1961), गायिका - आशा भोंसले, संगीतकार - एन. दत्ता, राग - गारा , ताल - कहरवा ।
  29. मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया - फ़िल्म - हम दोनों (1961), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - जयदेव, राग - खमाज, ताल - दादरा ।
  30. मैंने चाँद और सितारों की तमन्ना की थी - फ़िल्म - चन्द्रकांता (1956), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - एन. दत्ता, राग - काफ़ी + भीमपलासी, ताल - दादरा ।
  31. मन रे तू काहे न धीर धरे - फ़िल्म - चित्रलेखा (1964), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रोशन, राग - यमन कल्याण, ताल - कहरवा ।
  32. मिलती है ज़िन्दगी में मोहब्बत - फ़िल्म - आँखें (1968), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - रवि, राग - मधुवंती + शिवरंजनी + काफ़ी, ताल - कहरवा ।
  33. ना मुँह छुपा के जियो - फ़िल्म - हमराज़ (1967), गायक - महेन्द्र कपूर, संगीतकार - रवि, राग - खमाज, ताल - कहरवा ।
  34. ना तो कारवाँ की तलाश है - फ़िल्म बरसात की रात (1960), गायक - मन्ना डे, मुहम्मद रफ़ी, एस. डी. बातिश, आशा भोंसले एवं सुधा मल्होत्रा, संगीतकार - रोशन, राग - कलावती + खमाज + काफ़ी + मियाँ की सारंग, ताल - कहरवा ।
  35. निगाहें मिलाने को जी चाहता है - फ़िल्म - दिल ही तो है (1963), गायिका - आशा भोंसले एवं कोरस, राग - शंकरा + पहाड़ी + मारू बिहाग + यमन, ताल - दादरा + कहरवा ।
  36. पल दो पल का साथ हमारा - फ़िल्म - दि बर्निंग ट्रेन (1980), गायक - मुहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले एवं कोरस, संगीतकार - आर.डी. बर्मन, राग - केदार + खमाज, ताल कहरवा ।
  37. पर्वतों के पेड़ों पर - फ़िल्म - शगुन (1964), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं सुमन कल्याणपुर, संगीतकार - ख़य्याम, राग - पहाड़ी, ताल - दादरा ।
  38. फैली हुई हैं सपनों की बाहें - फ़िल्म - घर नं. 44, गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - माँझ खमाज + यमन कल्याण, ताल - दादरा ।
  39. फिर न कीजे मेरी ग़ुस्ताख़ निगाही का गिला - फ़िल्म - फिर सुबह होगी (1958), गायक - मुकेश एवं आशा भोंसले, संगीतकार ख़य्याम, राग - यमनी बिलावल + यमन कल्याण, ताल - दादरा ।
  40. फुलगेंदवा न मारो  - फ़िल्म - दूज का चाँद (1964), गायक - मन्ना डे, संगीतकार - रोशन, राग - भैरवी + सिंधु भैरवी, ताल - कहरवा ।
  41. प्रभु तेरो नाम - फ़िल्म - हम दोनों (1961), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - जयदेव, राग - धानी, ताल कहरवा
  42. रात भर का है मेहमाँ अँधेरा - फ़िल्म - सोने की चिड़िया (1958), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं आशा भोंसले, संगीतकार - ओ.पी. नैयर, राग - भैरवी + जोगिया + गुणकली + अहीर भैरव, ताल - दीपचंदी ।
  43. रात भी है कुछ भीगी भीगी - फ़िल्म - मुझे जीने दो (1964), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - जयदेव, राग - धानी, ताल - दादरा ।
  44. रंग और नूर की बारात किसे पेश - फ़िल्म - ग़ज़ल (1964), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - मदन मोहन, राग - शिवरंजनी + पटदीप + काफ़ी, ताल - कहरवा ।
  45. सिमटी हुई यह घड़ियाँ - फ़िल्म - चम्बल की क़सम (1979), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं लता मंगेशकर, संगीतकार - ख़य्याम, राग - यमन + यमन कल्याण, ताल - कहरवा ।
  46. तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले - फ़िल्म - बाज़ी (1951), गायिका - गीता दत्त, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - बिलावल + खमाज, ताल - कहरवा ।
  47. तोरा माँ दर्पण कहलाए - फ़िल्म - काजल (1965), गायिका - आशा भोंसले, संगीतकार - रवि, राग - दरबारी कान्हड़ा, ताल - कहरवा ।
  48. तुम अगर साथ देने का वादा करो - फ़िल्म - हमराज़ (1967), गायक - महेन्द्र कपूर, संगीतकार - रवि, राग - मध्यमाद सारंग + दुर्गा, ताल - कहरवा ।
  49. तुम अपना रंज-ओ-ग़म - फ़िल्म - शगुन (1964), गायिका - जगजीत कौर, संगीतकार - ख़य्याम, राग - शुद्ध कल्याण + पहाड़ी, ताल - दादरा ।
  50. तुम मुझे भूल भी जाओ - फ़िल्म - दीदी (1959), गायक - मुकेश एवं सुधा मल्होत्रा, संगीतकार - सुधा मल्होत्रा, राग - यमन कल्याण, ताल - दादरा ।
  51. तुम न जाने किस जहां में खो - फ़िल्म - सजा (1951), गायिका - लता मंगेशकर, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - यमनी बिलावल, ताल - दादरा ।
  52. उड़ें जब जब ज़ुल्फ़ें तेरी - फ़िल्म - नया दौर (1957), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं आशा भोंसले, संगीतकार - ओ.पी. नैयर, राग - पहाड़ी, ताल - कहरवा ।
  53. उस मुल्क की सरहद को - फ़िल्म - आँखें (1968), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - भैरवी, ताल - कहरवा ।
  54. वो सुबह कभी तो आएगी - फ़िल्म - फिर सुबह होगी (1958), गायक - मुकेश एवं आशा भोंसले, संगीतकार - ख़य्याम, राग - खमाज + बिलावल, ताल - दादरा ।
  55. यह देश है वीर जवानों का - फ़िल्म - नया दौर (1957), गायक - मुहम्मद रफ़ी, एस. बलबीर एवं कोरस, संगीतकार - ओ.पी. नैयर, राग - किरवानी, ताल - कहरवा ।
  56. ये महलों ये तख़्तों यह ताजों की दुनिया - फ़िल्म - प्यासा (1957), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - एस.डी. बर्मन, राग - झिंझोटी + खमाज, ताल - दादरा ।
  57. ये पर्वतों के दायरे - फ़िल्म - वासना (1968), गायक - मुहम्मद रफ़ी एवं लता मंगेशकर, संगीतकार - चित्रगुप्त, राग - पीलू, ताल - दादरा ।
  58. ये वादियाँ ये फ़िज़ाएँ - फ़िल्म - आज और कल (1963), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - पहाड़ी + शुद्ध कल्याण, ताल - दादरा ।
  59. ये ज़ुल्फ़ अगर खुल के - फ़िल्म - काजल (1965), गायक - मुहम्मद रफ़ी, संगीतकार - रवि, राग - मारू बिहाग + यमनी बिलावल, ताल कहरवा ।
  60. ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो - बरसात की रात (1960), गायक मुहम्मद रफ़ी एवं लता मंगेशकर, संगीतकार - रोशन, राग - यमन कल्याण + मारू बिहाग + खमाज, ताल - कहरवा ।
    शास्त्रीय धुनों पर आधारित, अद्भुत बिम्ब चित्रण युक्त एवं उर्दू - हिन्दी काव्य की दृष्टि से उत्कृष्ट रचनाओं के लिए साहिर लुधियानवी का नाम फ़िल्म जगत में एवं फ़िल्मी गीतों के श्रोताओं और समीक्षकों के मध्य सदैव आदर के साथ लिया जाता है और लिया जाएगा ।


Popular posts from this blog

अभिशप्त कहानी

हिन्दी का वैश्विक महत्व

भारतीय साहित्य में अन्तर्निहित जीवन-मूल्य