अभिशप्त कहानी ‘निरंजन सिंहा, तूं की कमाया, एवें जान खपायी, लोकां ने मक्सीकियां व्याइयां, गोरियां बसाइयां, पुतकुड़ियां जने-व्याहे। तूँ कलमकल्ला (अकेला) खाली-दा-खाली। भाई-भतीजे ही आरे लांदा रया। फिर आप-से-आप एक लंबी उसांस भर वह कुर्सी से उठ खिड़की के पास खड़ा हो जाता है, पर्दा हटा बाहर देखने लगता है, बाहर लॉन पर कोई पानी की नाली खुली छोड़ गया है और सारी सड़क पर पानी इकट्ठा होता जा रहा है। कोई और वक्त होता, तो आवाज दे देता। बस आज एकटक आसमान की ओर देखता रहता है, चिड़ियों का एक झुंड चांव-चांव करता आसमान से गुजर गया है। वह मन-ही-मन गुनगुनाता है, ‘पंछी चले रैन-बसेरे।‘ फिर जोर से गुनगुनाता--‘पंछी चले रैन बसेरे।‘ फिर एकाएक चुप हो जाता है। एक उसांस भर भरता है, और ‘निरंजना, तेरा रैन बसेरा बी हुण छेती आ जायेगा।‘ फ्रिज तक जाते हुए घुटने का दर्द और तेज हो जाता है। वह बीयर पीते हुए अखबार की सुखियां पढ़ना शुरू कर देता है। इधर नजर इतनी जाती रही है कि मोटी छपाई के अलावा कुछ पढ़ ही नहीं पाता। मास्टर भी तो कई दिनों से नहीं आया। उसके शहर के जान-पहचानवाले का दोहता है, जब से आया है, मास्टर की सारी जिम्मेदारी अपने प
डा. व्यास मणि त्रिपाठी, पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान, मो. 9434286189 भारतीय भाषाओं में सृजित साहित्य की समष्टि भारतीय साहित्य है। इसका परिक्षेत्र कश्मीर से कन्याकुमारी (अब ग्रेट निकोबार का अंतिम भूभाग-इंदिरा प्वाइंट) तक विस्तृत है। चार कोस पर पानी और आठ कोस पर बानी बदल जाने की कहावत की चरितार्थता के परिप्रेक्ष्य में यह अन्दाजा लगाना कठिन नहीं है कि इस व्यापक भूभाग में कितनी भाषाओं और बोलियों का अस्तित्व है। सबका रंग अलग, ढंग अलग, पहचान और स्वभाव अलग फिर भी भारतीयता के गमले में सजकर लगभग एक ही चेतना और भाव से समृद्ध एकात्मकता की सुगन्ध विकीर्ण करने में समर्थ। इन्द्रधनुषी छटा बिखेरने वाला भारतीय साहित्य अपनी आभा से सबको चमत्कृत और आकृष्ट करने में सक्षम है तो इसलिए कि उसमें ऊष्मा, ऊर्जस्वलता तथा मिट्टी की सोंधी सुगन्ध के साथ ही क्षैतिज विस्तार में प्राणिमात्र से जुड़ने की आकांक्षा है। मानवता का कल्याण और विश्व बन्धुत्व की कामना है। इसीलिए भारतीय भाषाओं के साहित्य की अपनी निजी विशेषता के बावजूद उनमें एक ऐसी चेतना की विद्यमानता है जिसमें भारतीयता का रंग है, जीवन-मूल्यों को जीने का ढंग है, आध्यात्म
निशा नंदिनी भारतीय, -तिनसुकिया, असम, मो. 9954367780 वैश्विक स्तर पर हिंदी का महत्व सर्व साधारण के समक्ष दिखाई देता है। हिंदी भाषा विश्व के लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। यह बहुत ही सरल भाषा है सभी देशों के लोग इसे आसानी से सीख जाते हैं। वैश्विक स्तर पर हिंदी को और अधिक सम्मानित करने के लिए तकनीकी ज्ञान को हिंदी भाषा में परोसा जाए तो अच्छा होगा। विज्ञान संबंधी ज्ञान भी यथासंभव हिंदी में होना चाहिए। साहित्कारों को अधिकाधिक भ्रमण करके देश विदेश के साहित्यकारों से मिलना चाहिए। एक राष्ट्रीय अस्मिता और राष्ट्रीय चरित्र का विकास भाषा के साथ अभिन्न रूप से जुड़ा होता है। भाषा को कोई गढ़ता नहीं है वह तो हवा पानी की तरह सहज भाव से बह सकती है। और यह सहजता से बहने का गुण हिन्दी में बखूबी दिखाई देता है। हिन्दी बोलने के लिए प्रयास या प्रयत्न की उतनी आवश्यकता नहीं, जितनी सहृदय होने की होती है। पूरे विश्व में हिन्दी भाषा को मान सम्मान मिल रहा है। पर जहां सर्वाधिक मिलना चाहिए था वहां स्थिति बालू के ढेर जैसी है सिर्फ हवा का एक झोंका ही बहुत है। सुमात्रा, जावा, सूरीनाम, बाली आदि कितने ही छोटे छोटे द